फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दबंग ने किया दुष्कर्म

Fri, 17 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शौच को गई किशोरी से दबंग ने दुराचार किया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


 मऊदरवाजा थाना इलाके की किशोरी 12 अप्रैल की शाम शौच को गई थी। किशोरी को अकेला पाकर गांव के ही दबंग युवक ने पकड़ लिया। युवक किशोरी को पास के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई।

परिजन आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत करने पहुंचे। इससे खफा युवक ने किशोरी के परिजनों से गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी। गुरुवार को किशोरी पिता और भाई के साथ थाने पहुंची। यहां पुलिस को दुष्कर्म की सूचना दी। सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन फानन में पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि तहरीर दे दी है, किंतु पुलिस ने छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें