फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने फूंका पाकिस्तान का झंडा

Fri, 17 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। भाजयुमो पदाधिकारियों ने त्रिपोलिया चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


भाजयुमो पदाधिकारी गुरुवार को त्रिपोलिया चौक पहुंचे। नारेबाजी कर पाकिस्तान का झंडा आग के हवाले कर दिया। इस दौरान हुई सभा में नगर अध्यक्ष संजू शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों ने कश्मीर को पाकिस्तान के हवाले करने के समर्थन में रैली निकालकर और पाकिस्तान का झंडा फहराकर निंदनीय कृत्य किया है।

नगर महामंत्री अंकित पाठक ने जम्मू कश्मीर सरकार बर्खास्त किए जाने की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपेश पांडेय और सरल त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। अनमोल, विकास पाठक, सुमित शर्मा, राजदीप यादव, राकेश चौहान, शिवम दुबे, विकास जाटव, धर्मवीर भारती, अमित पाठक और अभिषेक मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें