फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीना पहले अगवा किशोरी बरामद, दो ने किया दुष्कर्म

Thu, 25 Aug 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह पहले बहला-फुसला कर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरी को बेचे जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। किशोरी को शुक्रवार को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन



थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 20 मार्च को दवा लेकर घर लौट रही थी। इस बीच कार पर सवार परिचित महिला ने उसे आवाज देकर बुला लिया। उसके पास आते ही कार में सवार तीन अन्य लोगों ने उसे खींच लिया और उसे कार में डालकर फरार हो गए। जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन की गई। उसका पता न चलने पर परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


 पुलिस की पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि कार में उसकी परिचित महिला के साथ ही उसका भाई और दो अन्य लोग थे। यह लोग उसे कन्नौज ले गए। यहां से दोनों युवक उसे राजस्थान ले गए। वहां पर एक महीना तक उसे कमरे में बंद रखा। इन दो युवकों में से एक युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद वह लोग उसे कानपुर ले आए। कानपुर में दूसरे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


दूसरे युवक के भाई को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस बीच उसने युवक के भाई से मदद मांगी। किसी प्रकार किशोरी को बस में बैठाकर घर के लिए भेज दिया गया। बीबीगंज चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उसका शुक्रवार को मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोरी को 60 हजार रुपये में बेचा गया था। महिला और उसके भाई की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इनके पकड़े जाने के बाद ही सारी असलियत सामने आएगी। हालांकि पुलिस महिला के विकलांग बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें