कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस की छानबीन में निकला कि किशोरी ने प्रेमी के कहने पर झूठी शिकायत की है। फिलहाल पुलिस किशोरी के मां-बाप से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गंाव नगला बसोला निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी को बताया कि शुक्रवार को जब वह चारपाई पर लेटी थी, तभी पिता ने मुझे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां की शादी कलकत्ता में हुई थी।
लगभग 14-15 साल पहले पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। कोतवाली प्रभारी ने कुंआखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को मामले की छानबीन के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी ने किशोरी के गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि किशोरी का अपने चचेरे भाई से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और तीन दिन पहले किशोरी के पिता ने उसे उसके साथ पकड़ लिया था।
प्रेमी ने पिता के साथ गालीगलौज भी किया था। इसके बाद हुई पंचायत में किशोरी की शादी में 50 हजार रुपये देने की बात तय हो गई थी। शुक्रवार को प्रेमी ने किशोरी को बरगलाकर झूठी शिकायत करवा दी। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों व किशोरी के मां-बाप को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच कर रही है।