फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा स्नान कर रहे किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। महमदगंज मड़ैयन घाट पर निर्माणाधीन पुल के पास गंगा में स्नान कर रहा किशोर गहरे पानी में डूब गया। आस-पास के लोगों ने छलांग लगाकर किशोर को बचाने का प्रयास किया। करीब 20 मिनट बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी फूलचंद्र वाल्मीकि का 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा बुधवार सुबह करीब नौ बजे ई-रिक्शा से गंगा स्नान करने के लिए महमदगंज मड़ैयन घाट पहुंचा। वहां उसके मोहल्ले के ही दोस्त अनुराग व प्रिंस मौजूद थे। करीब 9:30 बजे निर्माणाधीन पुल के पास स्नान करने के दौरान कृष्णा गहरे पानी में डूब गया। अनुराग व प्रिंस के शोर मचाने पर गंगापार के कुछ युवकों ने बचाने की कोशिश की लेकिन कृष्णा का पता नहीं चला। करीब 20 मिनट खोजबीन के बाद युवकों ने कृष्णा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। साथियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
कुछ ही देर में पिता फूलचंद्र परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। शव देख वह बेहाल हो गए। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने घटनास्थल पर परिजनों से पूछताछ की। कृष्णा की चार बहनें महिमा, महक, शिवानी व रीता हैं। पिता ने बताया कि कृष्णा अकेले ही स्नान करने आया था। घाट पर पड़ोस के दो लड़के मौजूद थे। उनके द्वारा ही सूचना मिली है। मां मोहिनी रो-रोकर बेहाल हो गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें