फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक के एक तरफ लीवर में खराबी आने से उठना बंद हो गया। इससे गेटमैन को दौड़कर पहुंचकर उठाना पड़ा। सूचना पर पहुंची तकनीकी टीम ने करीब एक घंटे में मरम्मत की। इसके बाद आने-जाने वालों को राहत मिली।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पश्चिमी फाटक से वाहनों का आवागमन काफी अधिक रहता है। इसके लीवर में खराबी की वजह से आए दिन एक तरफ का लीवर खुल जाता और दूसरा बंद ही रहता। ऐसे में गेटमैन को दौड़कर काफी प्रयास के बाद खोलना पड़ता था। इस समस्या समाधान के लिए गेटमैन ने विभागीय अधिकारियों से कहा। इसी के बाद शनिवार सुबह करीब 11 बजे चार सदस्यीय टीम पहुंची। उन्होंने काफी प्रयास के बाद गेट की मरम्मत की। इस दौरान कई बार गेट को खोलना और बंद करना पड़ा।
दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरम्मत कर रहे तकनीकी कर्मचारी ने बताया कि अब गेट ऑटो पैनल से संचालित होते हैं। मामूली दिक्कत की वजह से कभी कभार लीवर समय से नहीं हटता था। लिहाजा खुलने में दिक्कत थी। अब सही काम करेगा।