फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

Fri, 24 Oct 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-11, काली पट्टी बांधकर विरोध जताते शिक्षक। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
कंपिल। कायमगंज क्षेत्र की सभी न्याय पंचायतों में सेवारत परिषदीय शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बांधकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने भारत सरकार से मांग की कि 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से मुक्त रखा जाए। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र यादव ने कहा कि 2010 से पहले नियुक्ति के समय की सेवा शर्तों को पूरा कर शिक्षक अपनी नियुक्ति प्राप्त कर चुके हैं। अब बीच सेवा में नए नियम लागू कर टीईटी परीक्षा देना पूर्णतया असंवैधानिक है।
उधर, हस्ताक्षर अभियान के दौरान हरिशंकर, राहुल, प्रभात कुमार द्विवेदी, किश्वर खान, मालती देवी, प्रवेश कुमार, यादराम, विजय कुमार, सुमित दुबे, प्रशांत कुमार सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले में शिक्षकों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। ब्लॉक बढ़पुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ढिलावल में ब्लॉक मंत्री लोकपाल राजपूत के नेतृत्व में शिक्षकों ने रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक ने बताया कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कायमगंज और बढ़पुर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। (संवाद)

फोटो-11, काली पट्टी बांधकर विरोध जताते शिक्षक। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें