चुनाव ड्यूटी करने के लिए प्रशिक्षण करने वाले शिक्षक और उसके भाई से पुलिस को चुनाव में शांतिभंग की आशंका है। थाना पुलिस ने पाबंद कर उसके घर नोटिस भेज दिया। गांव परतापुर कला निवासी मनोज कुमार प्राथमिक विद्यालय चपरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। इनकी विधानसभा सदर में ड्यूटी लगाई गई है। यह प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके और दूसरा प्रशिक्षण 11 फरवरी को लेंगे।
उनके भाई मुकेश कुमार बैंक मित्र हैं। थाना पुलिस ने शिक्षक, उनके भाई मुकेश कुमार समेत गांव के 27 लोगों को विधानसभा चुनाव में पाबंद किया है। इस संबंध में जब थाने से नोटिस घर पहुंची तो शिक्षक को इसकी जानकारी हुई। शिक्षक ने इसकी शिकायत एसडीएम अमृतपुर युवराज सिंह से की। उन्होंने इसकी जांच कराने का आश्वासन दिया। एसओ पीतम सिंह ने बताया कि पाबंद करना कोई बड़ी बात नहीं है। सीओ देवेंद्र कुमार कहा कि थाना पुलिस को कुछ लगा होगा, तभी कार्रवाई की होगी।