फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के अभिलेख जांच में निकले फर्जी, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला हरी के सहायक अध्यापक जबर सिंह के शैक्षिक अभिलेख जांच में फर्जी पाए गए हैं। बीएसए ने सहायक अध्यापक को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए छह अप्रैल को कार्यालय में उपस्थित होने आदेश दिया है। शिक्षक का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव दाउदपुर पूर्वी निवासी जबर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला हरी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इनके शैक्षिक अभिलेख फर्जी होने की शिकायत बीएसए से की गई थी।
बीएसए ने शिक्षक के शैक्षिक अभिलेखों की गोपनीय जांच कराई। जांच में नियुक्ति के दौरान लगाए गए अभिलेख पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा शास्त्री, शिक्षा शास्त्री फर्जी पाए गए।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने सहायक अध्यापक को नोटिस जारी की है। इसमें कहा कि जांच में पाए गए फर्जी अभिलेखों के संबंध में वह अपना पक्ष छह अप्रैल को 11 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर रखें।
विज्ञापन

अगर उपस्थित नहीं हुए तो सेवा समाप्ति संबंधी कार्रवाई कर दी जाएगी। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि शिक्षक का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें