फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक का शव घर के बाहर फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
सुधीर यादव की फाइल फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
घर के बाहर फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। एक शिक्षक का शव घर के बाहर बीम की सरिया में लटका मिला। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घर में मौजूद पत्नी को जानकारी दी। भाई ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के गांव देवीपुर निवासी सुधीर यादव (34) मोहम्मदबाद के मोहल्ला शास्त्री नगर में वर्ष 2018 से मकान बनाकर रहा था। वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था। लगभग छह माह पूर्व सुधीर को लकवा मार गया था।
विज्ञापन

इससे वह ज्यादा चल फिर नहीं पाता था। मंगलवार रात को वह पत्नी उमादेवी, पुत्र अंश यादव(14) व सोम यादव(10) के साथ घर में था। सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी बाहर निकले तो उन्होंने सुधीर का शव उसके मकान के बीम की बाहर निकली सरिया में फंदे से लटका देखा।
पड़ोसियों ने उसकी पत्नी को जानकारी दी। इससे वहां चीत्कार मच गया। सुधीर की ससुराल मोहम्मदाबाद के मोहल्ला रोहिला में है। जानकारी मिलने पर ससुर न्याय सिंह व अन्य ससुरालीजन मौके पर पहुंच गए। न्याय सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर सुधीर का भाई सुमित व मां अंगूरी देवी मौके पर पहुंच गईं।
सुमित ने हत्या कर शव लटकाए जाने का मौखिक आरोप लगाया है। सुधीर का एक भाई अमित दो वर्ष पूर्व कहीं चला गया था। तबसे उसका पता नहीं चला। पिता शैतान सिंह मैनपुरी के किसी इंटर कालेज में शिक्षक थे।
विज्ञापन

उनकी फरवरी 2018 में मौत हो गई थी। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। सुधीर अपनी बीमारी से परेशान था। अभी किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें