फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए टेलर की बुखार, खांसी से मौत, नमूना लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से आए टेलर की बुखार, खांसी से मौत, नमूना लिया
विज्ञापन

राजेपुर। दिल्ली में टेलरिंग कर रहे एक युवक की तेज बुखार, खांसी के बाद मौत हो गई। शव लोहिया अस्पताल लाया गया जहां उसका कोरोना नमूना लिया गया। पत्नी समेत तीन लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी एक युवक दिल्ली में बैग सिलने का काम करता था। वह शनिवार को दिल्ली से लौटा।
हालत खराब होने पर उसे रिश्तेदार अपनी बाइक से गांव के पास तिराहे से लेकर स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर पहुंचा। रात भर वहां पत्नी के साथ रहा। ग्राम प्रधान फहीम बेगम के पति लईक खां ने बताया कि रविवार सुबह में हालत खराब होने पर उसे अपनी कार से कस्बे की एक निजी लैब में ले गए।
विज्ञापन

वहां जांच में प्लेटलेट्स कम मिलीं और पांच महीने का टाइफाइड निकला। उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉ. प्रमित राजपूत ने रेफर कर दिया। कोविड एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन ने शव का कोरोना जांच को नमूना लेकर भेजा। प्रधान पति ने बताया कि उसके तीन बेटे भी हैं। फिलहाल तीन लोग उसके संपर्क में आए, उन्हें गांव के ही स्कूल में आइसोलेट कर दिया गया है। इन लोगों का सोमवार को सेंपल भी कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें