फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नलकूपों की मरम्मत न पहुंच रहे टैंकर, हैंडपंपों का सहारा

विज्ञापन
फोटो-46 शहर के शमशेरखानी नई बस्ती में हैंडपंप से पानी भरते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद तेज गर्मी में भी नागरिकों को पेयजल मुहैया नहीं करवा पा रही है। सोमवार को पांचवें दिन भी दाउद खां और बाग रुस्तम में लगे नलकूपों को सही नहीं कराया जा सका। मोहल्लों में टैंकर से पानी पहुंचाने की जरूरत भी नहीं समझी गई। ऐसे में लोग हैंडपंपों पर दिन भर लाइन लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला दाउद खां में लगे नलकूप का बुधवार को स्टार्टर खराब होने की बात कही गई। शनिवार को स्टार्टर मरम्मत करके लगाया गया, मगर नलकूप नहीं चला। इसके बाद नलकूप ऑपरेटर ने पाइप खराब होने की बात कह दी। सोमवार तक इस नलकूप का पाइप सही करने के लिए नहीं खुलवाया गया। लिहाजा पांचवें दिन भी लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। यही हाल बाग रुस्तम का है। मोटर फुंकने के बाद नलकूप को खोला गया। यहां भी सोमवार को भी नलकूप की मोटर सही करवाकर डलवाने की जरूरत नहीं समझी। लिहाजा दोनों ही मोहल्लों में करीब एक हजार घरों में रह रहे पांच हजार से अधिक लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा है। नगर पालिका के पास टैंकर होने के बावजूद मोहल्लों में पानी पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी गई। इससे लोग सुबह से देर शाम तक हैंडपंपों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं।
दो साल पहले नलकूप लगा, नहीं डाली पाइपलाइन
फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला शमशेर खानी नई बस्ती में दो साल पहले एक नलकूप लगाया गया था। इसका पानी आपूर्ति के लिए पालिका ने अभी तक पाइपलाइन नहीं डाली। लिहाजा हाता शफी खां समेत आसपास के करीब 50 घरों के लोग एक हैंडपंप पर पानी भरने को मजबूर हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें