फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 33केवी लाइन टूटने से 10 घंटे 300 गांवों की बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। 33केवी लाइन में रविवार रात 12 बजे फॉल्ट होने से तहसील क्षेत्र के अमृतपुर, तहसील, राजेपुर, सलेमपुर उपकेंद्र ठप हो गए। इससे 300 गांवों की बिजली गुल हो गई है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह तक बिजली न आने से लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन


बिजली कर्मियों ने रात में ही लाइन की जांच की पर फॉल्ट का पता नहीं चल सका। इसके बाद सुबह दोबारा फॉल्ट तलाश किया गया, तब गांव नारायणपुर के पास 33केवी लाइन का तार टूटा मिला। वहीं लकूला भट्ठा के पास एक जंपर भी टूटा पाया गया। फॉल्ट मिलने के बाद कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे चारों बिजली घरों से आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। रात भर लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें