फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मेधावियों को बांटे गए टैबलेट व 21-21 हजार रुपये

विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज में स्मार्ट फोन व चेक हाथ में लिए खड़े मेधावी छात्र-छात्राएं, पीछे खड़े ? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में सोमवार को यूपी बोर्ड 2020 के 21 मेधावियों को टैबलेट दिया गया। प्रत्येक मेधावी को 21-21 हजार रुपये के चेक भी दिए। सांसद मुकेश राजपूत ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन

वर्ष 2020 की यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 10 और इंटरमीडिएट के 11 मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए जीजीआईसी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र के पास दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
हाईस्कूल की मेधावी आयुषी पाल, प्रांशु दीक्षित, कुश शर्मा, प्रतीक कुमार, रिषभ कुमार, रिया, वैभव कटियार, नमन गुप्ता, आलोक यादव, वैष्णवी मिश्रा व इंटरमीडिएट की मेधावी श्रेया, आयुष दुबे, गौरव अवस्थी, रिचा राजपूत, तान्या, कंचन, हर्षित शुक्ला, प्रत्यूष कुमार, रिषी ठाकुर, तान्या वर्मा, स्वाती कुमारी को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, एमएलसी अरुण पाठक, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने टैबलेट दिए।
विज्ञापन

सभी मेधावियों को 21-21 हजार रुपये के चेक भी दिए। डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी, वित्त लेखाधिकारी अम्बरीश वाजपेई, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, योगेश तिवारी, संघमित्रा भास्कर, बीडी मिश्रा, नवनीत कुमार, राजीव कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें