फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सांझी महोत्सव की झांकियों ने मोहा मन

Mon, 15 Sep 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-22, नगर से निकलती हनुमान जी की झांकी। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। पितृपक्ष पर चल रहे सांझी महोत्सव की रौनक शनिवार देर रात चरम पर पहुंच गई। बाबा हंसगिरी सांझी मंडल की ओर से निकाली गईं झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सभी लोगों ने झांकियों में विराजमान भगवान के स्वरूपों का दर्शन किया।
विज्ञापन




महोत्सव में काल भैरव, शनि देव, शिवलिंग ले जाते रावण, भगवान शंकर, हनुमान जी और मां दुर्गा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जीवंत झांकियों में बच्चों की मनमोहक रासलीला देख लोग भावविभोर हो उठे। आकर्षक रोशनी से सजी झांकियों का नगर में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।



कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष रवि कौशल के साथ चंदन गुप्ता, शिवम कौशल, गोविंद रावत, प्रशांत तिवारी, सौरभ सक्सेना, संजय गुप्ता और किशन रावत मौजूद रहे। नगर व आसपास के क्षेत्रों से उमड़ी भीड़ देर रात तक झांकियों का आनंद लेती रही। बच्चों की अदाकारी और शानदार सजावट ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें