फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे में पोलियो जैसे लक्षण, जांच के लिए नमूना भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
क़ायमगंज क्षेत्र के गांव लखनपुर में बच्चे के पैर में पोलियो जैसे लक्षण पाए जाने से हड़कंप मच गया। डब्लूएचओ की टीम बच्चे को सीएचसी लाई। वहां डॉक्टर ने उसका शारीरिक परीक्षण कर उसका स्टूल टेस्ट के लिए भेजा है। डॉक्टर उसे एएफपी से ग्रसित मान रहे हैं।
विज्ञापन

गांव लखनपुर निवासी राजकिशोर राठौर के 4 वर्षीय पुत्र हर्षित को 22 जुलाई को बुखार आ गया तो उन्होंने गांव में ही उसका इलाज कराया। अगले दिन हर्षित के पैर लुंज पुंज हो गए और वह खड़ा भी नहीं हो सका । वह उसे डॉ. विकास शर्मा की क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। उन्होंने बालक की हालत देखकर उसे सरकारी अस्पताल में दिखाने को कहा।
इस परिजनों ने सीएचसी में सलाह ली। डब्लूएचओ के मॉनिटर रुद्र प्रताप सिंह शनिवार को टीम के साथ लखनपुर पहुंचे। वहां से पिता के साथ हर्षित को सीएचसी लाए। सीएचसी में डॉ. पीएस विमल ने बच्चे को खड़ा करने का प्रयास किया तो वह खड़ा नहीं हो सका।
विज्ञापन

डॉक्टर ने डब्लूएचओ की टीम की मदद से उसका स्टूल लेकर जांच के लिए भेजा है। डॉक्टर का कहना है पैरों में ऐसी दिक्कत किसी अन्य बीमारी या कारण से भी हो जाती है। जरूरी नहीं है इसको पोलियो हो। क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब कोई पोलियो का मामला नहीं है।
उन्होंने इस बच्चे में एक्यूट फ्लोसिस पैरालाइसिस (एएफपी) बताया है जो किसी बीमारी की वजह से भी हो सकता है। उन्होंने बताया स्टूल जांच को भेजा है। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया 2017 में इस जिले में इसी तरह के 19 मामले मिले थे। इस वर्ष 17 मामले मिल चुके हैं, लेकिन उनकी जांच कराई गई किसी में भी पोलियों नहीं निकला है। फिलहाल जांच के लिए बच्चे का स्टूल भेज दिया गया है। जांच के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें