फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग भाइयों ने सफाई कर्मी को पीटा, चौकी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में गली का कूड़ा उठाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो भाइयों ने सफाई कर्मी को पीट दिया। इससे गुस्साए कर्मी ने साथियों के साथ नखास चौकी के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दो नामजदों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी सफाई कर्मी अनिल वाल्मीकि सुबह करीब सवा नौ बजे गढ़ी अब्दुल मजीद में सफाई कर रहा था। मोहल्ले के पंकज, सुभाष पुत्रगण बेचेलाल ने कूड़ा किसी और के घर के सामने लगाने को कहा। सफाई कर्मी ने वहीं ढेर लगा दिया। इस पर दोनों भाइयों ने गालीगलौज कर अनिल की पिटाई कर दी। शोर सुनकर बाहर निकले उनके पिता और एक महिला ने भी पीटा। सफाई कर्मी नखास चौकी में शिकायत की, चौकी प्रभारी शंकरानंद ने घटना पर कोई कार्रवाई नहीं की।
परेशान सफाई कर्मी अपने 40 महिला-पुरुष सफाई कर्मी साथियों के साथ नखास चौकी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ देर में कोतवाली पुलिस पहुंची, तो तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी सफाई कर्मी कोतवाली आ धमके। कोतवाल ने मुकदमा लिखने का भरोसा दिया, तो लोग अपने घरों को चले गए। चौकी प्रभारी शंकरानंद ने बताया कि पंकज, सुभाष, उनके पिता बेचेलाल समेत महिला पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें