फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा डालने से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में नगर पालिका परिषद के डंपिंग स्थल की बजाय सड़क पर कूड़ा डालने से ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सुबह कूड़ा भरे वाहनों को रोक दिया। कहा कि बाढ़ का पानी भरने से पूरे रोड पर सड़ांध आ रही है। इससे संक्रमण फैल सकता है। सूचना पर पहुंचे ईओ ने दो जेसीबी लगाकर कूड़ा साफ कराया। निर्देश दिए कि कोई भी डंपिंग स्थल के बाहर कूड़ा नहीं डालेगा।
विज्ञापन

नगर का कूड़ा डालने के लिए करीब आठ किमी दूर आमिलपुर गांव में डंपिंग स्थल है। कूड़ा ढोने वाले कई वाहन चालक अक्सर मुख्यमार्ग के किनारे ही कूड़ा डाल देते हैं। धीरे-धीरे ऊंचे ढेर लग गए। कुछ दिन पहले गंगा में आई बाढ़ के दौरान डंपिंग स्थल तक न पहुंच पाने से वाहन रोड पर ही कूड़ा पलटने लगे। अब पानी कम होने पर उसमें सड़ांध उठने लगी।
शिकायत के बाद भी जब पालिका ने नहीं सुनी, तो शनिवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने कूड़ा डालने वाले वाहनों को रोक दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालकों ने सूचना ईओ रवेंद्र कुमार को दी। दोपहर में मौके पर पहुंचे ईओ ने ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने हालात देखे, तो तुरंत ही दो जेसीबी लगाकर कूड़ा साफ कराया। देर शाम तक जेसीबी से कूड़ा हटाने का काम चलता रहा। ईओ ने बताया कि सड़क किनारे का कूड़ा साफ होगा। अब कोई भी डंपिंग स्थल के बाहर कूड़ा नहीं डालेगा। यदि किसी ने इधर-उधर डाला, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ की वजह से कुछ दिन वाहन नियत स्थान तक नहीं पहुंच सके थे, इसलिए दिक्कत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें