फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बा विद्यालयों में घटिया राशन की सप्लाई, फिर भी नहीं कराया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भेजे जा रहे राशन की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कायमगंज के बाद अब राजेपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी आटा और चावल में घुन व सूंड़ी मिलने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जिले के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में राशन एवं दैनिक उपयोग की सामग्री की आपूर्ति फर्म के माध्यम से की जा रही है। फर्म की ओर से आटा, चावल, दाल, पोहा, सेवईं सहित अन्य खाद्य सामग्री विद्यालयों में भेजी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी में ब्लॉक राजेपुर के गांव गांधी विद्यालय में भेजे गए आटा और चावल में घुन व सूंड़ी निकलने की बात सामने आई है। वार्डन ममता का कहना है कि हमारे यहां किसी सामग्री में घुन, सूंड़ी नहीं निकली है। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फर्म द्वारा जो भी राशन भेजा जा रहा है, उसका वार्डन द्वारा सत्यापन नहीं कराया गया है। खाद्यान्न सत्यापन के लिए जांच कमेटी बनी है। जांच कमेटी में तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। सोमवार को विद्यालय में जाकर फर्म ने जो भी खाद्य सामग्री भेजी है, उसकी जांच करेंगे। खराब होने पर वापस भेजी जाएगी। इससे पहले कायमगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी पोहा और सेवईं में घुन व सूंड़ी निकल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें