फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुबई से सकुशल लौटे सुमित, होली पर घर पहुंचने की खुशी

Tue, 03 Mar 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-11 दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवार के साथ सुमित गुप्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
कायमगंज। दुबई में हमले की खबरों के बीच नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी सुमित गुप्ता के सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सुमित शनिवार सुबह दुबई से दिल्ली पहुंचने वाली 9:55 बजे की फ्लाइट से रवाना हुए थे। उनके अनुसार उड़ान भरने के कुछ समय बाद हमले की सूचना मिली। बताया कि फ्लाइट को रोके जाने की चर्चा थी पर यात्री विमान में सवार हो चुके थे। विमान सुबह 10:35 बजे उड़ा और रात करीब 4:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा।

होली पर घर आने के लिए सुमित ने 15 दिन पहले टिकट कराया था। उन्होंने बताया कि कायमगंज क्षेत्र के करीब 100 युवा दुबई में बैंक, शॉपिंग मॉल व अन्य प्रतिष्ठानों में नौकरी कर रहे हैं। उनकी वापसी की फ्लाइट 16 मार्च की है। हालात सामान्य रहे तो वह दोबारा ड्यूटी पर लौटेंगे। दिल्ली एयरपोर्ट पर पिता सतीश गुप्ता, मां रजनी गुप्ता और भाई आशीष उन्हें लेने पहुंचे थे। बेटे के सुरक्षित लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल है। मोहल्ले के लोगों ने भी उनके घर पहुंचकर हालचाल जाना।
विज्ञापन





दुबई में हालात सामान्य, एहतियात बरत रहे प्रवासी युवा

सुमित ने बताया कि दुबई में फिलहाल हालात सामान्य हैं, हालांकि एहतियातन कुछ स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। उनके मित्र आगरा निवासी विशाल सिंह होली पर घर नहीं आ सके। वहीं रामपुर निवासी शाबान ने फोन पर बताया कि बैंक व अन्य संस्थानों में कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है, लेकिन चर्चित स्थानों पर ऊपरी मंजिलों पर जाने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


गांव कटरा निवासी फरमान, जो दुबई में बैंक में कार्यरत हैं, ने वीडियो कॉल पर परिजन को भरोसा दिलाया कि स्थिति नियंत्रण में है। उनके चाचा नन्नू खान ने बताया कि परिवार की लगातार बातचीत हो रही है और किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। कई प्रवासी युवाओं ने एहतियात के तौर पर खाने-पीने का सामान भी स्टॉक कर लिया है।

फोटो-11 दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवार के साथ सुमित गुप्ता। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें