फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 33 केवीए लाइन टूटने से उपकेंद्र ठप, 300 गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। तेज हवा चलने के साथ हुई बरसात से 33 हजार केवीए की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडर की आपूर्ति बाधित होने से 300 से अधिक गांव की बिजली गुल हो गई। 16 स्थानों पर पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली विभाग की टीम गश्त कर फाल्ट खोजने में जुट गई।
विज्ञापन




रविवार शाम करीब 4:30 बजे तेज हवा चलने के साथ हुई बरसात के कारण 33 हजार केवीए लाइन ब्रेकडाउन होने से उपकेंद्र ठप हो गया। इससे कस्बा के साथ ही कैंटाह, खुदागंज, कोहरापुर, गदनपुर तुर्रा सहित सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। तेज हवा क्षेत्र से खुदागंज फीडर में चार, मांझगांव में तीन, पाहला में तीन, कोहरापुर में दो, नारायनपुर गढ़िया में दो व बीबीपुर में दो विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए।

शाम करीब सात बजे बूंदाबांदी के बीच अवर अभियंता मदनचंद्र लाइनमैन विकास, कंचन प्रकाश, रक्षपाल, अतुल, हिमांशु आदि के साथ कस्बा से फतेहगढ़ तक गश्त कर फाल्ट खोजने में जुट गए। अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि विद्युत विभाग की टीमों को लगाकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें