फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जीजा संग बाइक से आ रहे साले की डंपर की टक्कर से मौत

विज्ञापन
फोटो-11, अंकित की फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे साले-बहनोई की बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बहनोई बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। हालांकि बहनोई ने उसका पीछा भी किया लेकिन पकड़ नहीं सके।
विज्ञापन





जनपद एटा थाना धुमरी के गांव कलवरिया निवासी शिवनंदन सिंह राजपूत अपने साले जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लागंज के गांव कटियारी निवासी अंकित (15) पुत्र रामदास के साथ रविवार को बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे गांव सिरमौरा बांगर स्थित पुलिया के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में अंकित की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि शिवनंदन बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। शिवनंदन ने पीछा किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय भी पहुंचे। मृतक का छोटा भाई सुरजीत, बड़ी बहन साधना, आधना व प्रीति हैं। आधना व साधना का विवाह हो चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शिवनंदन ने बताया कि अंकित के मामा की तबीयत खराब थी। हम दोनों लोग उन्हें देखने जा रहे थे। इसी दौरान डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। शव देख बहन साधना आदि का रो-रोकर बुरा हाल था। अंकित की मां का पांच साल पहले देहांत हो चुका है। पिता रामदास दिव्यांग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें