फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फाल्ट आने से आठ घंटे ठप रहा उपकेंद्र

विज्ञापन
फोटो-8 भोलेपुर पुलिस चौकी के पास 33केवी लाइन पर काम करते लाइनमैन। स्रोत : कर्मचारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 33केवी लाइन में फाल्ट आने से शुक्रवार सुबह डिवीजन उपकेंद्र ठप हो गया। सुबह बिजली न मिलने से घरों में पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिलबिलाते रहे। आठ घंटे बाद उपकेंद्र चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


भोलेपुर स्थित उपकेंद्र सुबह करीब छह बजे लाइन में फाल्ट आने से ठप हो गया। इससे मिलिट्री व डिवीजन फीडर से जुड़े करीब सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। घरों में सबमर्सिबल नहीं चल पाए। इससे दूर-दराज लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ बाजार में दुकानें खुलने लगीं। वहां भी बिजली न होने से दुकानदार व ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। 33केवी लाइन का कुछ हिस्सा अंडरग्राउंड है और शेष ओवरहेड है। कर्मचारियों ने ओवरहेड लाइन की पेट्रोलिंग के दौरान जंफर खोलकर एक-एक सर्किट चेक किया लेकिन कोई फाल्ट नहीं मिला। इसके बाद अंडरग्राउंड केबल के सर्किट चेक किए गए। करीब छह घंटे तक कर्मचारियों को फाल्ट नहीं मिला। अंतिम दौर में भोलेपुर पुलिस चौकी के पास उपकेंद्र तक जाने वाली केबल क्षतिग्रस्त मिली।
केबल मरम्मत योग्य न होने से बैकअप के लिए पड़ी केबल से कनेक्शन जोड़कर दोपहर करीब दो बजे उपकेंद्र चालू किया जा सका। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट ढूंढने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें