फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र पर तैनाती नहीं फिर भी ड्यूटी कर रहे थे चार एसएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विद्युत उपकेंद्र राजेपुर पर तैनाती न होने के बावजूद चार एसएसओ एक माह से ड्यूटी ड्यूटी कर रहे हैं। यह मामला जांच में सामने आने पर अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन ने उपकेंद्र पर न आने का आदेश दिया है। चारों एसएसओ केे खिलाफ एसडीओ ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

संविदा लाइनमैन बैजू के करंट से झुलने पर उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ पवन कुमार उर्फ पंकज राजपूत, अवनीश कुमार, जितेंद्र राजपूत और राहुल कुमार राजपूत को हटाने की लाइनमैनों ने मांग की थी। एसएसओ के न हटाये जाने से उपकेंद्र पर मारपीट व पथराव की घटना हुई। इसको गंभीरता से लेकर अधीक्षण अभियंता ने जांच की और कार्यदायी संस्था से उपकेंद्र पर तैनात किए गए कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी।
कार्यदायी संस्था ने चारों एसएसओ को तैनात न किए जाने की रिपोर्ट दी। प्रभारी अधीक्षण अभियंता आरबी यादव ने बताया कि चारों एसएसओ अवैध तरीके से उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे हैं। बुधवार को उपकेंद्र पर पुलिस के साथ वह गए और चारों लोगों को उपकेंद्र पर न आने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एसडीओ अनमोल प्रताप सिंह ने राजेपुर थाने में चारों एसएसओ के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि अवैध तरीके से उपकेंद्र पर आकर एसएसओ की ड्यूटी कर रहे हैं। अगर यह ड्यूटी करने आते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें