फोटो-18, लाभार्थियों को प्रतीकात्मक सब्सिडी चेक देते डीएम, जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य।स्रोत:सूच
- फोटो : shrinagar news
फर्रुखाबाद। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली के तोहफे के रूप से गैस सिलिंडर की सब्सिडी उनके खाते में भेजी। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार का कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को सब्सिडी की प्रतीकात्मक चेक वितरित की गई।
जनपद में एक लाख 65 हजार 225 महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया गया है। इन लाभार्थियों को सरकार दिवाली व होली पर दो मुफ्त रिफिल सिलिंडर का तोहफा दे रही है। इसके चलते कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया।
इसके बाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक डॉ.सुरभि, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत, डीएसओ सुरेंद्र यादव ने लाभार्थियों को सब्सिडी की प्रतीकात्मक चेक वितरित की।
डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलिंडर की सुविधा है। जमा होने वाली धनराशि सीधे उनके खाते में सब्सिडी के रूप में भेजी जा रही है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, राजीव कुमार, शिवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।