फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम पेशकर छात्र-छात्राओं ने समां बांधा

Tue, 08 Dec 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। फिल्मी गीतों पर छा-छात्राएं जमकर झूमे। इस दौरान हुईं प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

सोमवार को आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सिखलाई रेजीमेंट के ब्रिगेडियर कबींद्र सिंह एवं उनकी पत्नी बबिता सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बच्चों ने गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राथमिक छात्र-छात्राओं ने अपने किड्स प्रोग्राम में अभिभावकों को संदेश दिया कि वह बच्चों पर अपनी इच्छाएं न थोपें।
विज्ञापन


गंगा बचाओ अभियान के तहत बच्चों ने मूक अभिनय के माध्यम से लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्या अंजू राजे ने वर्ष भर की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। बच्चों के रासलीला मंचन को लोगों ने सराहा। इस दौरान बच्चों ने नाटक भी प्रस्तुत किए। भांगड़ा स्तुत कर बच्चों ने वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर कबींद्र सिंह ने कक्षा 1 से 12 तक के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनकी हौसलाफप्रजाई की।

 ऋतिक सोमवंशी और अभिषेक सिंह को सेंट्रल कमांड द्वारा सर्वोच्च वक्ता घोषित किए जाने पर पुरस्कृत किया गया। क्लस्टर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली कीर्ति मिश्र और दिव्या राठौर तथा मिश्रित डबल्स में अमित कुमार और दिव्या राठौर को प्रथम आने पर पुरस्कृत किया गया। शिवम कुमार और आर्यमान गुप्ता को चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में गणित विषय में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने के लिए शील्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन


 मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानाचार्या अंजू राजे को अपने कार्यकाल में बोर्ड परीक्षा में सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक डा. सुनील त्रिपाठी, शबनम सिंह, उप प्रधानाचार्य अक्षय श्रीवास्तव, एनडी प्रसाद, वीरेंद्र कुमार मिश्र, महेशचंद्र उपाध्याय, राजेश पांडेय, डा. संदीप सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह, वंदना, एकता और ऋतिक सोमवंशी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें