जहानगंज। सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष को बाइक से स्कूल जाते समय गांव के युवकोें ने पुरानी रंजिश में रास्ते में घेर लिया। इनकी सरियों से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को कमालगंज सीएचसी में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के गांव सिरौंज निवासी शिवपाल सिंह यादव गांव में ही स्थित मैकूलाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य है। शिवपाल सिंह सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष हैं। सोमवार को वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। जब वह कुछ ही दूर पर पहुंचे। उसी समय गांव के ही गौरव, अभिनव, लालू, अभिषेक ने पुरानी रंजिश में घेर लिया।
हमलावरों ने शिवपाल सिंह की सरियोें से पिटाई कर दी। सरिया सिर में लगने से वह लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर शिवपाल के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पर पुलिस ने घायल का कमालगंज के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। घायल का एक्सरे लोहिया अस्पताल में कराया गया। इसकी जानकारी होने पर सपा के जिला प्रवक्ता मंदीप यादव समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे। शिवपाल सिंह ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।