फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विद्यालय में झाड़ू लगाते मिले छात्र

Sat, 22 Nov 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो:12 कमालगंज के गदनपुर देवराजपुर प्राथमिक विद्यालय में झाड़ू लगाते छात्र। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। गदनपुर देवराजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्था शिक्षा व्यवस्था रामभरोसे है। शुक्रवार दोपहर 1:40 बजे शिक्षा मित्र नीलम बरामदे में खड़ीं मोबाइल फोन से बात कर रही थीं।
विज्ञापन

परिसर में छात्र खेलकूद रहे थे। कमरे के गेट पर कक्षा एक के छात्र झाड़ू लगा रहे थे। शिक्षामित्र नीलम ने बताया कि प्रधानाध्यापक व अध्यापक छुट्टी पर हैं। उनसे अग्निशमन यंत्र के बारे में पूछा गया तो एक कक्ष में रखे मिले।

वहीं, अमानाबाद स्थित उच्च प्राथमिक संविलियन विद्यालय में पांच रसोइया काम करती हैं। आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए रसोई के अंदर चार अग्निशमन यंत्र रखे हैं। यह सभी 14 दिसंबर को एक्सपायर होंगे। अध्यापक राघव ने बताया कि एक्सपायर होने से पहले ही सिलिंडरों को रीफिल कराया जाएगा।
विज्ञापन


कमालगंज में शुक्रवार दोपहर करीब 1:20 बजे प्राथमिक विद्यालय शेखपुर रुस्तमपुर में छात्र कक्षों के बाहर परिसर में खेल रहे थे। जबकि प्रधानाध्यापिका राना परवीन कुर्सी पर बैठ आराम फरमाते हुए अनार दाने खा रही थीं। उनसे अग्निशमन यंत्र के बारे में पूछा तो वह बोली मोबाइल नंबर देदो, बाद में फोटो भेज दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें