फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक पेपर आने से परेशान छात्रा ने जान दी

Tue, 19 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवाजी नगर में किराये के मकान में रहने वाली एक छात्रा ने सोमवार की रात दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह उसका शव पंखे पर लटका पाया गया। सुसाइड नोट में युवती ने बैक पेपर आने को मौत का कारण लिखा है।
विज्ञापन



फर्रुखाबाद के कमालगंज निवासी सूरज नागर की पुत्री आराधना उर्फ मोनू नागर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष (बायोलॉजी) की छात्रा थी। वह शिवाजी नगर में राजेंद्र साहू के मकान में किराये पर रह रही थी। सोमवार की रात नौ बजे वह पास में रहने वाली सहेलियों के घर से लौटी और अपने कमरे में चली गई। मंगलवार की सुबह सहेलियां उससे मिलने आईं।

पहले तो दरवाजा न खुलने पर सहेलियां यह विचार कर वापस लौट गईं कि वह सो रही होगी। मगर, जब आधे घंटे बाद दोबारा दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी। जब काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी गेट नहीं खुला तो अनहोनी जानकर मकान मालिक ने खिड़की खोलकर देखा तो वह अवाक रह गए। आराधना पंखे पर लटक रही थी, उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे की सूचने पर सीपरी बाजार के न्यू रायगंज में रहने वाले मृतका के मौसा राजेश व मौसी गीता मौके पर पहुंच गए। परिजनों को हादसे से की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें