टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। हेलमेट न पहने होने के कारण छात्र के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदगांव निवासी अतुल उर्फ अजीत पाल (22) पुत्र मोरपाल मंगलवार की शाम करीब 4.30 बजे बाइक से मोहम्मदाबाद कसबा ऑनलाइन वजीफा भरने के लिए कैफे जा रहा था। जब वह अलावलपुर एसबीआरसी कालेज के पास से गुजर रहा था। उसी समय सामने से आ रहे टैंकर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में अतुल की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना को देखकर चालक टैंकर लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची। हेलमेट न लगाए होने के चलते छात्र अतुल के सिर में काफी गंभीर चोटें आई थीं और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस शव को वहां से कोतवाली ले आई। मृतक के पिता मोरपाल ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ परिजनों ने बताया कि अतुल अपने भाई सतेंद्र, अवनीश, आलोक में सबसे छोटा था। मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। अतुल ने जिला कन्नौज के सौरिख स्थित गंगा सिंह डिग्री कालेज से बीएससी फाइनल किया था।