फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मारपीट में घायल छात्र की मौत, कोतवाली के बाहर शव रख हंगामा

Sat, 04 Oct 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-19, मृतक छात्र चंदन। स्रोत परिजन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक से टकराकर घायल हुए छात्र को चालक ने पीट दिया। 13 दिन चले उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने कोतवाली फतेहगढ़ के बाहर शव रख हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों ने बाइक चालक पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। पिता ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी राजेश का पुत्र चंदन (15) अपने दोस्तों के साथ 19 सितंबर को शिव बरात देखने आया था। मोहल्ला नवदिया स्थित उर्मिला गेस्ट हाउस के पास सड़क पार करते समय चंदन एक बाइक से टकराकर घायल हो गया। दुर्घटना में घायल चंदन को छोड़कर उसके सभी दोस्त भाग गए। बाइक चालक ने घायल चंदन को पकड़कर पीट दिया। इसके बाद चालक भी मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घायल चंदन का कानपुर स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। दो अक्तूबर को इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गुस्साए परिजनों ने शव फतेहगढ़ कोतवाली के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस के समझाने पर आधे घंटे बाद परिजनों ने शव उठने दिया। कोतवाली प्रभारी फतेहगढ़ रणविजय सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में चंदन घायल हुआ था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
बाइक बरामद कर ली गई है। बाइक चालक मोहल्ला तलैया लेने का रहने वाला गोविंद है। उसका भी इलाज चल रहा है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जो गलत है। मार्ग दुर्घटना में चंदन की मौत हुई है। फिर भी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-19, मृतक छात्र चंदन। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें