फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डंपर की चपेट में आने से छात्र की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। डंपर की चपेट में आने से परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक और घायल छात्र के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रहे छात्रों को बाइक की लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। बोलेरो के कट मारने से अनियंत्रित बाइक डंपर की चपेट में आ गई। इससे जनपद लखीमपुर के गांव बाबागंज निवासी मोहित (22) की मौत हो गई। वहीं, पड़ोसी गांव जिजौरा निवासी साथी विकास वर्मा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखवाया। घायल छात्र विकास ने बताया कि वह अपने दोस्त मोहित के साथ भोलेपुर में कमरा लेकर रह रहा है। शुक्रवार सुबह दोनों टैक्सी से मोहम्मदाबाद पहुंचे। टैक्सी से उतरने के बाद दोनों नवाबगंज की ओर जा रहे थे। एक अंजान बाइक से लिफ्ट मांग कर कॉलेज की ओर जा रहे थे।
नवाबगंज रोड पर रोहिला अंडरपास के निकट पीछे से बोलेरो ने बाइक में कट मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर सबसे पीछे बैठा विकास और बीच में बैठा मोहित सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरते ही माेहित पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। राहगीरों ने गंभीर घायल मोहित एवं विकास को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। मोहित के पिता अधिवक्ता हैं। दो भाई और दो बहन हैं। क्राइम इंस्पेक्टर लक्ष्मी नारायन ने बताया कि मृतक छात्र के शव को सीएचसी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें