फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अस्पताल कर्मियों ने भर्ती बच्चे के पिता को पीटा, 25 हजार छीने

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल के सामने निजी अस्पताल में भर्ती बच्चे के पिता को पीटते कर्मचारी।  - फोटो : लोहिया अस्पताल के सामने निजी अस्पताल में भर्ती बच्चे के पिता को पीटते कर्मचारी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डायरिया पीड़ित मासूम की वीगो से ब्लड निकलने की शिकायत पर गुस्साए निजी अस्पताल के दबंग कर्मियों ने पिता को जमकर पीटा।
विज्ञापन

बचाने आई पत्नी की गोद से बच्चा गिरने से बाल-बाल बच गया। इस दौरान दबंग अस्पताल कर्मियों ने पिता की जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। दबंगई ऐसी कि शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज लेने पहुंची पुलिस के सामने धक्कामुक्की कर दी। इस पर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित दंपती ने तहरीर दी है।

हरदोई जिले के थाना सांडी के गांव छितरामऊ निवासी इंद्रेश सिंह भदौरिया ने अपने पुत्र हनु (1) को डायरिया होने के बाद गुरुवार सुबह लोहिया अस्पताल के सामने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे बच्चे के लगे विगो से खून नली में भरने लगा। इंद्रेश ने प्रथम तल के स्टाफ को देखा, मगर कोई नहीं मिला। इस पर वह भूतल में बच्चे का विगो सही करने की बात कहने गया। वहां बैठे कर्मचारी ने कई बार कहने पर भी एक न सुनी। ब्लड अधिक होने पर जब इंद्रेश ने तुरंत चलने को कहा तो कर्मचारी गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर पांच-छह कर्मचारी एकत्र होकर हमलावर हो गए। इंद्रेश भागकर प्रथम तल पहुंचा तो वहां कर्मियों ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मासूम को गोद में लेकर बचाने आई पत्नी सपना सिंह से भी धक्कामुक्की की। कर्मचारी इंद्रेश को पीटते हुए सीढि़यों से नीचे ले आए। उनके ऊपर के कपड़े भी फाड़ दिए। जेब में रखे 25 हजार रुपये भी निकाल लिए। घायल ने बमुश्किल बाहर भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट की घटना का अस्पताल में भर्ती बच्चों के तीमारदारों ने वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

पीड़ित ने आवास विकास चौकी पहुंचकर शिकायत की। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस इंद्रेश और उनके एक रिश्तेदार के साथ अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे देखने पहुंची तो अस्पताल कर्मियों ने धक्कामुक्की शुरू कर दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर तीन कर्मियों को हिरासत में लेकर चौकी में बैठा लिया। सूचना मिलते ही रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह परमार भी चौकी पहुंचे। देवेंद्र ने अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों के खिलाफ चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कुछ संदिग्ध हिरासत में हैं। तहरीर लेकर जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें