फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार से चिपककर छात्र की मौत

Wed, 20 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। ऊगरपुर में स्नान के बाद लोहे के तार पर गीले कपड़े फैलाते समय तार से चिपककर कक्षा सात के छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी सर्वेश कुमार का पुत्र सूरज (16) पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊगरपुर में कक्षा सात का छात्र था। सर्वेश के खेती नहीं है। वह बटाई पर खेती लेकर परिवार का पालन पोषण करता है। उनके घर के पास से एलटी लाइन निकली है।

बुधवार को सूरज स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था। सर्वेश के मुताबिक सूरज नहाने के बाद गीले कपड़े आंगन में लगे लोहे के तार पर फैलाने लगा। एलटी लाइन से तार में उतरे करंट से वह चिपक गया। परिजनों ने छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। करीब एक मिनट बाद सूरज गिरा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह देख परिजन रोने-बिलखने लगे। मां हरिप्यारी और पिता सर्वेश का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस को सूचना दिए बगैर सूरज के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सर्वेश ने बताया कि लोहे के तार के पास से ही बिजली का तार निकला है। बिजली का तार कटा होने के चलते लोहे के तार में करंट आ गया होगा। सूरज के अलावा सर्वेश के दो पुत्र विमल कुमार (5) और ब्रजेश कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें