फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डन और लेखाकार ने अनुबंध पत्र भरने से किया इनकार

Wed, 20 Jan 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। प्रभारी बीएसए भगवत पटेल और जिला समन्वयक रिचा यादव ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कमालगंज का निरीक्षण किया। इन्होंने कर्मचारियों को अनुबंध पत्र भरने के लिए दिए। वार्डन व लेखाकार ने अनुबंध पत्र भरने से इनकार कर दिया। सिर्फ चार कर्मचारियों ने अनुबंध भरकर दिए हैं।
विज्ञापन


कमालगंज बा विद्यालय की  शिक्षिकाओं  व कर्मचारियों के अनुबंध पत्र गायब होने से इनके मानदेय का भुगतान लटका है। बुधवार को प्रभारी बीएसए भगवत पटेल और जिला समन्वयक (डीसी) रिचा यादव ने बा विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षक व कर्मचारियों को अनुबंध पत्र भरने के लिए दिए।

वार्डन आराधना शुक्ला और लेखाकार प्रार्थना पारासर ने अनुबंध पत्र भरने से इनकार कर दिया। निरीक्षण में  शिक्षिका प्रीति सिंह व जुलेखा खातून बीएसए को अनुपस्थित मिलीं। सिर्फ चार कर्मचारियों ने अनुबंध पत्र भरकर डीसी को दिए हैं। प्रभारी बीएसए भगवत पटेल ने बताया कि लेखाकार ने शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के अनुबंध पत्र गायब कर दिए हैं। इस मामले में लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें