फर्रुखाबाद में कोरोना प्रकोप के दौरान लोहिया महिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की सेवा में लगे महिला स्टाफ को आकांक्षा समिति के पदाधिकारियों ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डीएम की पत्नी मंजू सिंह, सचिव सीडीओ की पत्नी ऊषा सैनी पैंसिया, समाजसेविका डा. रजनी सरीन के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही डा.अर्चना कठेरिया, स्टाफ नर्स कुसुमा, शशि, ज्योत्सना और सुरक्षा कर्मियों को फूलमालाएं पहनाईं।
सीएमएस डा. कैलाश दुल्हानी को डा. रजनी ने पुष्प भेंट किए। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यह बेहद कठिन समय है। ऐसे में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ लगे हैं। कहा कि हम कोरोना से जीतेंगे। इसका श्रेय आम जनता के साथ स्वास्थ्य महकमे को भी जाएगा।