फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः एक ट्रक में ही मुंबई से आए 55 लोग, तीन-तीन हजार लिया किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज में मंगलवार तड़के 3 बजे मुंबई से 60 लोगों को लेकर आए ट्रक को कन्नौज की सीमा पर दरौरा बॉर्डर पर रोक लिया गया। दो घंटे तक ट्रक खड़ा रखने के बाद पुलिस उसे सीएचसी लेकर आई। वहां थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद लोगों को होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

राजेपुर निवासी ट्रक ड्राइवर शाहजहांपुर से चीनी लादकर नासिक गया था। वापसी में 60 लोगों को मुंबई से लेकर 10 मई को कमालगंज के लिए चलने की जानकारी प्रशासन को मिली थी। ट्रक चालक ने सभी सवारियों से तीन-तीन हजार रुपये किराया तय किया।
प्रशासन से शिकायत की गई कि एक ट्रक में इतने अधिक लोगों को लाना खतरे से खेलना है। ट्रक मंगलवार तड़के 3 बजे दरौरा स्थित बार्डर पर पहुंचा तो दरोगा इकबाल ने रोक लिया। सुबह 5 बजे पुलिस ट्रक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लाई। थर्मल स्क्रीनिंग में किसी को बुखार न होने पर गांव जाने को कहा गया। इनमें सबसे ज्यादा 30 लोग राजेपुर सरायमेंदा के थे।
विज्ञापन

राजेपुर सरायमेंदा के प्राइमरी स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में पहले से ही 28 लोग मौजूद थे। जगह न होने से यह सभी अपने घर चले गए। घर पर किसी से न मिलने की हिदायत दी गई। ग्राम प्रधान के पति नफीश ने बताया की पहले से रह रहे 28 लोगों को 3 दिन हो गए हैं। उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें