फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व महासंघ ने कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राजस्व महासंघ की ओर से गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें राजस्व विभाग में चकबंदी के विलय करने, वेतन विसंगतियों व पदोन्नति न किए जाने का जमकर विरोध किया। मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

राजस्व महासंघ के जिलाध्यक्ष तहसीलदार सदर राजू कुमार की अध्यक्षता में तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल संघ, अमीन संघ के पदाधिकारी व कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां एडीएम कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध किया।
साथ ही जमकर नारेबाजी हुई। महासंघ की ओर से चकबंदी विभाग का राजस्व विभाग में विलय किए जाने की योजना का डटकर विरोध किया गया। इसके अलावा वेतन विसंगतियां खत्म करने व खाली पदों पर पदोन्नति किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

राजस्व संघ में नायब तहसीलदार संघ, राजस्व निरीक्षक संघ, लेखपाल संघ, अमीन संघ के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सुबह 10 बजे से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन दोपहर बाद तीन बजे तक चलता रहा। इसके बाद जिलाधिकारी के मौजूद न होने पर मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
इस दौरान तहसीलदार प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार रवेंद्र कुमार पाल, के अलावा सैदमीर खां, अजीत द्विवेदी, इंस्पेक्टर सिंह, संदीप दीक्षित, बृजकिशोर अवस्थी, बलवीर सिंह यादव, मानवेंद्र सिंह, अजय यादव आदि पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें