फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजी की विश्रातों में भरा भूसा जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा किनारे ऐतिहासिक धरोहर (शाहजी की विश्रातों) में भरे भूसे को एसडीएम ने जब्त कर लिया है। यह भूसा सितवनपुर पिथू गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के पास गांव नीवलपुर तराई में इस ऐतिहासिक इमारत में किसान कई दशकों से जानवरों के लिए भूसा भरते रहे हैं। इस बार भी कई ट्राली भूसा भरा था। बुधवार दोपहर में एसडीएम सदर संजय कुमार, मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह के साथ विश्रात स्थल पर पहुंचे। दो ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा भरवाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को भनक लगने पर पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें हड़का दिया। अधिकारियों ने दो ट्राली भूसा जब्त कर सितवनपुर पिथू गोशाला में भेजा है।
टटिया निवासी प्यारेलाल राजपूत ने बताया कि प्रशासन ने कोई सूचना नहीं दी। चमेली राजपूत ने कहा कि जैसे-तैसे इकट्ठा किया था। कुछ भूसा बचा पाए। राकेश राजपूत ने कहा कि प्रशासन की यह कार्रवाई गलत है। खाली करने के लिए कहा जाता, तो वह तुरंत कर देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय धरोहर में किससे पूछकर भूसा भरा गया। जब कोई अनुमति नहीं ली, तो उन्हें सूचना देने का कोई मतलब नहीं है। दो ट्रैक्टर-ट्राली भरवाकर सितवनपुर पिथू गोशाला भेजा गया है। प्रशासन राष्ट्रीय इमारतों की देखरेख करेगा।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें