फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर काटे जाने से हाथीखाना में तनाव

Wed, 19 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटना स्थल पर पूछताछ करते पुलिस कर्मी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना में एक समुदाय विशेष के व्यक्ति के दरवाजे से चंद कदम दूर दो युवकों ने जानवर काट दिया। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दो युवकों के नाम सामने आने पर दोनों के यहां दबिश दी लेकिन वे घर पर नहीं मिले। पुलिस ने एक युवक की बाइक कब्जे में ली है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



मोहल्ला हाथीखाना में बुधवार को दोपहर बाद 3:30 बजे दो-तीन युवक बाइक से आए और समुदाय विशेष के एक व्यक्ति के घर से चंद कदम दूर जानवर काटने लगे। घर की महिला ने विरोध किया तो युवक ों ने उन्हें धमका दिया। इस पर महिला ने मोबाइल फोन से अपने पुत्र को जानकारी दी।

पुत्र के आने तक दोनों युवक कटा जानवर उठाकर भाग चुके थे।इस बीच खबर फैलने पर समुदाय विशेष के तमाम लोग मौके पर जुट गए और विरोध जताने लगे। तनाव देख किसी ने यूपी 100 और कोतवाल को सूचना दे दी। कोतवाल अनूप कुमार निगम पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जिन दो युवकों के नाम बताए गए, उनके घरों पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। इनके खिलाफ तहरीर दी गई है। तनाव को देखते हुए कोतवाल ने पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें