फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 1.28 लाख की बिजली चोरी कर जलाया मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव नगला हूसा में घर में लगा बिजली मीटर जल जाने की सूचना पर जब जांच की गई तो मौके पर मीटर दूसरा लगा पाया गया। टेस्ट मीटर से जब जांच हुई तो जले मीटर में 23283 यूनिट बिजली स्टोर मिली। यानी करीब 1.28 लाख की बिजली चोरी की गई। अवर अभियंता ने उपभोक्ता व मीटर रीडर के खिलाफ अमृतपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव नगला हूसा निवासी रामकिशोर पुत्र अहिबरन के यहां दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है। जनवरी में उपभोक्ता ने शिकायत की कि उसके यहां लगा बिजली मीटर जल गया। इस पर विभागीय अधिकारियों ने दूसरा मीटर लगाकर जला मीटर जांच के लिए परीक्षणशाला भिजवा दिया। जब मीटर की जांच हुई तो जले मीटर में 25,528 यूनिट रीडिंग पाई गई, जिसमें 23,283 यूनिट रीडिंग स्टोर थी, जबकि उपभोक्ता के घर लगे नए मीटर से 2245 यूनिट रीडिंग का बिल बनाया गया था। अवर अभियंता होरीलाल वर्मा ने बताया कि जले मीटर की जांच में 23,283 यूनिट रीडिंग स्टोर पाई गई। इससे प्रतीत होता है कि मीटर रीडर व उपभोक्ता ने मिलकर मीटर जलाया है।
उपभोक्ता रामकिशोर व मीटर रीडर रमेश के खिलाफ तहरीर दी गई है। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मीटर रीडर व उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ता से स्टोर मिली यूनिट रीडिंग की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में दो किलोवाट घरेलू कनेक्शन पर साढ़े पांच रुपये प्रति यूनिट शुल्क लगता है। इस हिसाब से जले मीटर से करीब 1.28 लाख रुपये की बिजली चोरी हुई है। उपभोक्ता रामकिशोर ने बताया कि उसका मीटर जल गया था, जिसकी शिकायत की थी। मीटर रीडर रमेश ने बताया कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। अभी तक वह दूसरा गांव देखता था। जनवरी में ही उसे नगला हूसा गांव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें