फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में डाली गईं आहुतियां

Sun, 18 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन मंत्रोच्चार से सारा क्षेत्र गुंजायमान रहा। लक्ष्मी एवं विष्णु भगवान के सहस्र नामों के साथ मुख्य यजमान व अन्य भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। श्री सूर्य नारायण धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजिता महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को मुख्य यजमान मनोज शुक्ल, नीरज शुक्ला के अलावा योगेशचंद्र तिवारी, संजीव दीक्षित,
विज्ञापन


संध्या और ममता अग्निहोत्री ने आहुतियां डालीं। यज्ञाचार्य योगेश भारद्वाज ने सभी को मां लक्ष्मी व विष्णु भगवान का ध्यान कराकर आहुतियां डलवाईं। भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर अपने को लक्ष्मीनारायण भगवान से जोड़ा। यज्ञ के बाद हुई श्रीमद्भागवत कथा में जगन्नाथ गुरुजी ने कहा कि

सूर्य भगवान की सुबह 108 नामों से श्रद्धा भाव से की गई पूजा सफल होती है। उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य को प्रात: अर्घ्य देना चाहिए। इससे धन, यश और वैभव की प्राप्ति होती है। कहा कि सूर्य भगवान सारे संसार को समान भाव से ऊर्जा व प्रकाश देते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुन्नी देवी शुक्ला, आदेश अवस्थी, प्रभुनंदन मिश्रा, ममता अग्निहोत्री, संध्या शुक्ला, माध्वी शुक्ला, सूर्य शुक्ला, गुंजन, जयकुमार शुक्ला, प्रदीप सक्सेना, विवेक मिश्रा, सोनू मिश्रा, प्रमोद अवस्थी, प्रहलाद नरायन टंडन, राजू तिवारी, अरविंद दीक्षित, राकेश गुप्ता और शैलेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें