फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में 312 को मिला रोजगार

Sun, 18 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसेक्ट-एनएसडीसी की ओर से लगाए गए रोजगार मेला में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान विभिन्न कंपनियों से आए अधिकारियाें ने स्टॉल लगाकर बेरोजगारों के इंटरव्यू लिए। कई को मौके  पर  काललेटर दिए गए। वहीं कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक ने बेरोजगारों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


 एनएकेपी डिग्री कालेज में लगे रोजगार मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीनारायण शुक्ल और पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मेला में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मेले में आईएचएमटी, वर्धमान, श्रीराम लाइफ

इंश्योरेंस आदि कंपनियों के लोगों ने स्टाल लगाए। मेला में 735 बेरोजगारों के इंटरव्यू लिए गए। इनमें से डाटा इंट्री आपरेटर, सेल्स एडवाइजर, मार्केटिंग और इश्योरेंस आदि पदों पर 312 लोगों को चुनकर मौके पर ही काल लेटर दे दिए गए। काललेटर आईसेक्ट प्रोजेक्ट कम प्लेसमेंट कोआर्डिनेटर रौनक गुप्ता और सुनील गुप्ता ने दिए।
विज्ञापन


काललेटर पाईं दीक्षा पांडेय का कहना था कि आईएचएमटी कंपनी में उन्हें काम करने का मौका मिला है। अपने पैरों पर खड़ी होकर वह खुश हैं। इस दौरान पीडी ने आईसेक्ट के प्रयास की सराहना की। प्राचार्या डा. आशा दुबे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक सुरेंद्र पांडेय,

प्राचार्या डा. आशा दुबे, आकांक्षा सक्सेना, गौरी तिवारी, दीपा दुबे, प्रज्ञा, सोनी, पूनम, सुमित सिंह, अभय सक्सेना, सारिका शुक्ला, सोनम, पूजा, दीपक दीक्षित, अभिषेक शुक्ला और अनुज दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें