फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव बने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तकनीकी अधिकारी

विज्ञापन
शिक्षक संजीव कटियार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिक्षक संजीव कटियार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 के तकनीकी अधिकारी बनाए गए हैं। उनके चयन से शिक्षकों में खुशी का माहौल है। 16 जनवरी से 22 जनवरी तक गुवाहाटी में तृतीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 होगा। इसमें महिला व पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए शिक्षक संजीव कटियार को तकनीकी अधिकारी के रूप में उत्तर प्रदेश से नामित किया गया है। संजीव कटियार जिले में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2003 मे राष्ट्रीय रेफरी की परीक्षा पास की थी। तब से वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए बॉक्सिंग का प्रशिक्षण देना शुरू किया था। राष्ट्रीय रेफरी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद निर्णायक की भूमिका निभाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें