फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: व्यवस्था पर लाखों खर्च कर डाले, पर कोच की तैनाती करना भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में करीब 22 लाख रुपये खर्च कर सुविधाएं बढ़ाई गईं, पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच नहीं हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशिक्षक के अभाव में अपने स्तर से अभ्यास कर रहे हैं। इससे उनकी खेल तकनीक और प्रतियोगिताओं की तैयारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

हॉल का कायाकल्प पिछले वर्ष हुआ था। इसमें बैडमिंटन के लिए लकड़ी का फर्श, नेट, प्रकाश व्यवस्था और बेंच जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शाम को खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। वे अपने अनुभव या साथी खिलाड़ियों की मदद से तकनीक सुधारने का प्रयास करते हैं। हालांकि, प्रशिक्षित कोच के मार्गदर्शन के बिना उन्हें अपनी कमियां पहचानने में दिक्कत होती है।
बैडमिंटन खिलाड़ी गौरव, आकाश, अंशुल और मानस ने बताया कि नियमित अभ्यास के बावजूद तकनीकी प्रशिक्षण के अभाव में वे खेल में दक्ष नहीं हो पा रहे हैं। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए फुटवर्क, सर्विस, स्मैश, फिटनेस और खेल रणनीति का ज्ञान जरूरी है। कोच की कमी से इन पहलुओं पर व्यवस्थित प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों की कमी और समाधान
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्टेडियम में हॉकी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और भारोत्तोलन के कोच उपलब्ध हैं। वह स्वयं फुटबॉल के कोच हैं। इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए प्रशिक्षकों की मांग को लेकर पत्राचार किया गया है। कोच मिलने के बाद ही प्रशिक्षण शिविर शुरू किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें