फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टेंपो में घुसी तेज रफ्तार बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। चालक ने सड़क पार करने के लिए टेंपो मोड़ा। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक कई फीट ऊंची उछलकर सवार सहित दूर जा गिरी, जबकि टेंपो चालक टक्कर लगने से दूसरी तरफ निकलकर सड़क पर जा टकराया। इससे उसका सिर फट गया। लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चित्रकूट निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (48) टेंपो चलाते हैं। वह रविवार सुबह जमापुर से ट्रैक्टर-ट्राॅली में मौरंग भरवा कर घर ला रहे थे। ज्ञानेंद्र ट्रैक्टर के पीछे टेंपो से आ रहे थे। जैसे ही गांव के सामने टेंपो से सड़क पार करना चाहा कि तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे बाइक काफी ऊंची उछल कर सवार सहित दूर जा गिरी। टक्कर सीधे ज्ञानेंद्र के लगी। टक्कर लगने से ज्ञानेंद्र दीवार से जा टकराए। उनका सिर सड़क से टकराने से लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सोलंकी चारों घायलों को लोहिया अस्पताल भेज गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने ज्ञानेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे कनकापुर निवासी अभि (24), सागर (25) और अपेंद्र (17) का इलाज शुरू किया गया। हेलमेट न लगे होने से सिर में भी काफी चोटें आई हैं। सागर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही ज्ञानेंद्र के छोटे भाई देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, पुत्र सूर्यांश व दिव्यांश, पत्नी मधु देवी, मां निर्मला और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें