फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों का बढ़पुर ब्लाक पर प्रदर्शन, धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों का बढ़पुर ब्लाक पर प्रदर्शन, धरना दिया
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। चार घंटे इंतजार के बाद भी ब्लाक प्रमुख चुनाव के प्रत्याशी का पर्चा न मिलने से गुस्साए सपाइयों ने बढ़पुर ब्लाक पर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। शाम छह बजे पहुंचे सीओ सिटी ने उन्हें गुरुवार को पर्चा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हुआ।
सपा कार्यकर्ता बुढ़नामऊ निवासी शैलेंद्र सिंह ने पत्नी सरिता और आमिलपुर निवासी अजय कुमार ने पत्नी नीलम देवी के लिए पर्चा खरीदने का आवेदन किया था। वह फार्म भरकर दोपहर 12 बजे ही बढ़पुर ब्लाक पहुंच गए। उस समय संबंधित पटल का लिपिक मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

कई बार चक्कर काटने के बावजूद शाम पांच बजे तक जब पर्चा नहीं दिया गया तो उन्होंने पार्टी के नेताओं को जानकारी दी। इस पर जिला महासचिव मंदीप यादव, महिला नेता सुलक्षणा सिंह, महेंद्र कटियार समेत करीब 20 नेता पहुंच गए। सपा नेताओं ने ब्लाक कार्यालय के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। सरकार विरोधी नारेबाजी की और दरी बिछाकर गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए।
जिला महासचिव मंदीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। जानबूझकर चार घंटे तक संबंधित पटल का लिपिक गायब रहा। यह सपा नेता बर्दाश्त नहीं करेंगे। महेंद्र सिंह कटियार ने भी ऐसी सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने की बात कही। सूचना पर शाम छह बजे सीओ सिटी नितेश सिंह पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने नेताओं की समस्या सुनी। इसके बाद बीडीओ से वार्ता करके सपा जिला महासचिव की फोन पर उनसे बात कराई। बीडीओ ने गुरुवार को पर्चा देने का आश्वासन दिया। महासचिव ने कहा कि यदि गुरुवार को पर्चा नहीं मिलता है, तो सपा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें