फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी पर स्टेनो के उत्पीड़न के आरोप की जांच एसपी करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी पर उत्पीड़न के आरोप की जांच एसपी को
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एडीजी जोन ने तत्कालीन स्टेनो के उत्पीड़न के आरोप की जांच एसपी को सौंप दी है। स्टेनो ने 24 दिसंबर को एडीजी को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच डायरेक्ट आईपीएस से कराने की मांग की थी। इसमें दीवान व दरोगा द्वारा एएसपी पर लगाए गए आरोपों का भी उल्लेख किया गया है।
एएसपी अजय प्रताप के खिलाफ उनके ही तत्कालीन स्टेनो हेमेंद्र पाल सिंह ने 24 नवंबर को एडीजी जोन को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसमें कहा कि एएसपी अजय प्रताप ने 29 जून को कार्यभार ग्रहण किया। उनका कर्मचारियों से बात करने का तरीका व व्यवहार ठीक नहीं है। एएसपी ने 23 जुुलाई को आमद कराने आए दीवान हरिकृष्ण से दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

उसका वीडियो भी उनके पास है। अगस्त में रिट सेल प्रभारी दरोगा अशोक कुमार के साथ एएसपी ने अभद्रता की थी। इस मामले में 26 अगस्त को दरोगा ने एएसपी को लीगल नोटिस देकर उनसे अभद्रता के संबंध में जवाब मांगा था। स्टेनो का आरोप है कि सितंबर 2020 को एक शिकायती प्रार्थना पत्र पर एएसपी से कार्रवाई के बारे में पूछने पर उन्होंने अभद्रता की।
स्टेनो हेमेंद्र पाल सिंह ने तत्कालीन एसपी डॉ. अनिल मिश्रा के समक्ष पेश होकर प्रार्थना पत्र देकर एएसपी के बारे में अवगत कराया और अपना स्थानांतरण अमृतपुर, सीओ मोहम्मदाबाद की पेशी में करने की गुहार लगाई थी। एसपी ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। इसकी जानकारी होने पर तीन अक्तूबर को एएसपी अजय प्रताप ने फिर से अभद्रता कर कार्यालय के कर्मचारियों से उनके निलंबन को लेकर रिपोर्ट बनाने की बात कहकर अपमानित किया।
विज्ञापन

एडीजी जय नारायण सिंह से स्टेनो ने डायरेक्ट आईपीएस से जांच कराने की मांग की थी। इस पर एडीजी ने जांच एसपी अशोक कुुमार मीणा को सौंप दी है। एसपी कार्यालय से इस मामले में कई पुलिसकर्मियों को बयान के लिए बुलाया गया है। एडीजी जय नारायण सिंह ने बताया कि जांच फर्रुखाबाद के एसपी को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें