फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे एसपी, रेंग-रेंग कर चले वाहन

विज्ञापन
शहर के रोडवेज बस स्टैंड के बाहर लगा जाम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जाम में फंसे एसपी, रेंग-रेंग कर चले वाहन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दो दिन लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुला तो पूरा शहर जाम में फंसा नजर आया। शहर के घुमना स्थित बूरा वाली गली के सामने एसपी की कार भी जाम में फंस गई। चौक, आवास विकास तिराहे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। रोडवेज की बसों और टेंपो के रोड पर खड़े होने और भोलेपुर में ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम खुला तो वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे।
शहर में सुबह 10 बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया। आवास विकास तिराहे पर सुबह 11 बजे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। आवास विकास चौकी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में सफलता पाई। दोपहर करीब 12 बजे रोडवेज बसें और टेंपो सड़क पर खड़े हो गए। इसी दौरान रोडवेज बस अड्डे से निकली एक बस की वजह से जाम लग गया। तमाम वाहन इसमें फंस गए।
विज्ञापन

इसके बाद पीआरडी जवानों को यातायात सामान्य करने डेढ़ घंटे का समय लग गया। शहर के चौक पर तीन ओर से कारें आ जाने से वाहन फंस गए। दोपहर को एसपी डा. अनिल मिश्र शहर का जायजा लेने पहुंचे, तो बूरा वाली गली के पास उनकी कार जाम में फंस गई। कोतवाली पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। काफी देर बाद एसपी की कार को निकाला जा सका।
भोलेपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज स्थल पर दोनों तरफ से आए वाहनों की वजह से जाम लगने से डेढ़ घंटे तक लोग परेशान रहे। चौकी पुलिस ने मुश्किल से जाम खुलवाने में सफलता हासिल की। जाम में कई स्थानों पर फंसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टीएसआई देवेश कुमार ने बताया कि आवास विकास तिराहे और रोडवेज बस अड्डे पर जाम की सूचना मिली थी। उन्होंने स्टाफ भेजकर खुलवा दिया। वह रोड पर वाहन खड़े होने पर कार्रवाई करते रहते हैं। अब और सख्ती करेंगे। शहर में जाम नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें