फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बतासे बेचने वाले का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
गुलाब सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गोलगप्पा विक्रेता का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन

नवाबगंज। ठेली लगाकर गोलगप्पे बेचने वाले युवक का शव सोमवार की सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शौच के लिए निकले लोगों ने पत्नी को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पत्नी ने शनिवार व रविवार को लॉकडाउन की वजह से पति के फांसी लगाने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी कोहना निवासी गोलगप्पा विक्रेता गुलाब सिंह(42) पिछले कई वर्षों से नवाबगंज कस्बा में दिलीप राठौर के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता था। पिछले कुछ दिनों से वह परेशान था। रविवार रात करीब तीन बजे वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकल गया। सुबह गांव के लोगों ने उसको नवाबगंज निवासी कौशल किशोर के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

इसकी सूचना उसकी पत्नी व बच्चों को दी गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पत्नी रानी देवी ने बताया कि लॉकडाउन में दो दिन पानी बताशे का ठेला नहीं लगा। इससे वह परेशान थे। रविवार को वह लॉकडाउन को लेकर गुस्सा जाहिर करते थे।
विज्ञापन

गुलाब के परिवार में पुत्र रितिक (18), काजल (10), नन्हीं (6), खुशी (3), रजत (डेढ़ वर्ष) व पत्नी रानी देवी हैं। एसओ राकेश शर्मा ने बताया कि गुलाब सिंह शराब पीने का आदी था। इससे वह परेशान रहता था। इसके चलते ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें